जेलेंस्की के गृहनगर में रूसी मिसाइल हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत, 44 अन्य घायल

यूक्रेन पर रूस ने रातभर हमला किया और यह उन्हीं हमलों में से एक था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Ukraine Planes Crash (Photo Credit: @WorldObserver0/Twitter)

यूक्रेन पर रूस ने रातभर हमला किया और यह उन्हीं हमलों में से एक था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लीमेंखो ने बताया कि क्रीव्यी रिह में हमले में दस भवन क्षतिग्रस्त हो गये और मलबे से निकाले गये तीन लोगों की हालत गंभीर है. क्लीमेंखो द्वारा टेलीग्राम पर सार्वजनिक की गयी तस्वीरों में एक भवन से आग की लपटें उठती हुईं तथा आपात सेवाओं द्वारा घायलों को बचाते हुए देखा गया.

उन्होंने बताया कि पूर्वी सुमी शहर में रूसी मिसाइल हमले में भी तीन लोग घायल हो गये .रूसी सैन्यबलों ने यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में ओडेसा क्षेत्र को निशाना बनाया। एक सप्ताह में यह पांचवां ड्रोन हमला है। क्षेत्रीय गर्वनर ओलेक किपेर ने यह जानकारी दी. इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. गवर्नर विताली किम ने टेलीग्राम पर बताया कि दक्षिणी क्षेत्र माइकोलावि को भी निशाना बनाया गया. यूक्रेन के गृहमंत्रालय ने बताया कि दक्षिण यूक्रेन के जपोरिझिया में रूसी मिसाइल हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट