नेपाल में एक विमान लापता, चार भारतीयों समेत 22 लोग हुए थे सवार

नेपाल के पर्यटन शहर पोखरा से उड़ान भरने के बाद एक छोटा नेपाली निजी विमान पर्वतीय इलाके में रविवार सुबह लापता हो गया, जिसमें चार भारतीयों समेत 22 लोग सवार हुए थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

विमान (Photo Credit : You Tube)

काठमांडू, 29 मई : नेपाल के पर्यटन शहर पोखरा से उड़ान भरने के बाद एक छोटा नेपाली निजी विमान पर्वतीय इलाके में रविवार सुबह लापता हो गया, जिसमें चार भारतीयों समेत 22 लोग सवार हुए थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ‘तारा एयर’ विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘तारा एयर’ ने ‘ट्विन ओट्टर 9एन-एईटी’ विमान ने पोखरा से पूर्वाह्न सवा 10 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन 15 मिनट बाद ही उसका टॉवर से संपर्क टूट गया.

प्रवक्ता ने बताया कि विमान में चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली यात्रियों के अलावा चालक दल के तीन नेपाली सदस्य सवार थे. चालक दल के सदस्यों का नेतृत्व कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे कर रहे थे. विमानन सूत्रों ने बताया कि विमान को पश्चिमी पर्वतीय इलाके में जोमसोम हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन पोखरा-जोमसोम हवाई मार्ग पर घोरेपानी के ऊपर आसमान में विमान का टॉवर से संपर्क टूट गया. यह भी पढ़ें : https://hindi.latestly.com/socially/world/nepal-plane-carrying-22-passengers-out-of-contact-4-indians-onboard-1364474.html

जोमसोम हवाई अड्डे में एक हवाई यातायात नियंत्रक के अनुसार, जोमसोम के घासा में एक जोरदार आवाज सुनाई देने की अपुष्ट खबर मिली है. ‘माय रिपब्लिका’ अखबार ने मुस्तांग के पुलिस उपाधीक्षक राम कुमार दानी के हवाले से बताया कि इस बात का संदेह है कि विमान धौलागिरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. दानी ने बताया कि विमान की तलाश के लिए जोमसोम से एक हेलीकॉप्टर भेजा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\