देश की खबरें | दिल्ली के लाजपत नगर में विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में विवाद के बाद एक व्यक्ति की पिटाई की गई और उसके बाएं घुटने में गोली मार दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में विवाद के बाद एक व्यक्ति की पिटाई की गई और उसके बाएं घुटने में गोली मार दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति पर उसके प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों द्वारा हमला किए जाने का संदेह है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम 6:47 बजे लाजपत नगर के एच ब्लॉक में झगड़े और गोलीबारी के बारे में फोन आया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि अभिषेक सागर उर्फ ​​कात्या नामक व्यक्ति के बाएं घुटने में गोली लगी है।

अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

उसने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि अभिषेक तनेजा नामक व्यक्ति इस घटना में शामिल है। तनेजा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें