देश की खबरें | केरल में खदान में धमाका होने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के त्रिशूर जिले में सोमवार को एक खदान में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
त्रिशूर, 21 जून केरल के त्रिशूर जिले में सोमवार को एक खदान में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि तलप्पिल्ली तालुक में मुल्लुरकारा पंचायत में गैर-लाइसेंसशुदा खदान से घटना के बारे में जानकारी मिली।
अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति समेत चार अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि घायलों को त्रिशूर में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि कुछ समय से खदान में काम नहीं चल रहा था क्योंकि उसका लाइसेंस वापस ले लिया गया था।
उन्होंने कहा कि खदान में रखे विस्फोटक में धमाका होने से घटना हुई। पुलिस ने धमाके की वजह का पता लगाने के लिये जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)