देश की खबरें | हत्या के मामले में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास, दो लोग बरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे की एक अदालत ने राजनीतिक विवाद के कारण एक व्यक्ति की हत्या के मामले में भिवंडी निवासी 33 वर्षीय आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

ठाणे (महाराष्ट्र), छह अक्टूबर ठाणे की एक अदालत ने राजनीतिक विवाद के कारण एक व्यक्ति की हत्या के मामले में भिवंडी निवासी 33 वर्षीय आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

ठाणे के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए. एस. भागवत ने दो दिन पहले सुनाए फैसले में अभियुक्त अहमद कमाल अब्दुल मोबिन अंसारी उर्फ पप्पू पुरीवाला पर एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

दो अन्य आरोपियों आसिफ अब्दुल कलाम शेख और उसके भाई आरिफ अबुल कलाम शेख को बरी कर दिया गया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, तीनों आरोपियों ने 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए काम किया था और पेशे से ‘प्लंबर’ मकसूद अब्दुल कादिर शेख (26) ने विजयी रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के लिए काम किया था।

अभियोजन पक्ष की वकील रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि अंसारी ने मकसूद के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के लिए काम करने और क्षेत्र में उसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण 14 दिसंबर, 2014 को उसकी हत्या कर दी।

दो अन्य आरोपियों पर मकसूद की हत्या से पहले उसे धमकी देने का आरोप था। अभियोजन ने मामले में 19 गवाहों से जिरह की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड