देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत, 122 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के यादगिरी निवासी महिला (69) की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई और इसी के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 122 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 2,405 पर पहुंच गई।

जियो

बेंगलुरु,27 मई कर्नाटक के यादगिरी निवासी महिला (69) की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई और इसी के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 122 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 2,405 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

विभाग ने दिन में जारी अपने बुलेटिन में कहा कि संक्रमण से 45 लोगों की मौत हो गई और 762 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो गए है। राज्य में 1,596 लोगों का उपचार चल रहा है।

इसमें कहा गया है कि महिला महाराष्ट्र से लौटी थी और 20 मई को यादगिरी के एक अस्पताल में जब उन्हें लाया गया तब उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में उनके नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां; देखें वीडियो.

बुधवार को राज्य में चौदह मरीजों की छुट्टी की जा चुकी है।

कुल 122 नए मामलों में से 108 पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से, तीन तमिलनाडु से, और उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल और दिल्ली से लौटे एक-एक व्यक्ति से जुड़ा हुआ है।

जबकि इनमें से एक संयुक्त अरब अमीरात और एक नेपाल से लौटा है।

संक्रमण के शेष चार मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से जुड़े हैं।

इन नए मामलों में कलबुर्गी में 28, यादगिरी में 16, हासन में 15, बीदर में 13, दक्षिण कन्नड़ में 11, उडुपी में नौ, बेंगलुरु शहर में छह , उत्तर कन्नड़ और रायचूर में पांच-पांच, बेलगावी में चार, चिकमंगलुरु में तीन, बेंगलुरु ग्रामीण और विजयापुर में दो-दो, और बेल्लारी, मंड्या और तुमकुर में एक-एक मामले शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज