देश की खबरें | झारखंड में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, छह घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सिमडेगा जिले में रविवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सिमडेगा, 27 जुलाई झारखंड के सिमडेगा जिले में रविवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना कोलेबिरा-सिमडेगा मार्ग पर सरायपानी के पास हुई।
सिमडेगा थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने कहा, ‘‘रांची जा रही यात्री बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।’’
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बस में सहायक के रूप में काम करने वाले रोशन मिंज के रूप में हुई है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रजक ने कहा कि घायलों को सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Delhi Cab Viral Audio: 'मेरी गाड़ी में मुसलमान अलाउड नहीं है'; धार्मिक भेदभाव के आरोप में दिल्ली के कैब ड्राइवर का अकाउंट सस्पेंड
Lockdown: भारत में नहीं लगेगा कोई 'लॉकडाउन'; केंद्र सरकार ने अफवाहों को किया खारिज, पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति की अपील
Ram Navami 2026 Sanskrit Wishes: राम नवमी शुभाशयाः इन संस्कृत Shlokas, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए अपनों को दें प्रभु श्री राम जन्मोत्सव की बधाई
ईंधन आपूर्ति पर सरकार का बड़ा बयान: एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त; पैनिक बुकिंग और अफवाहों से बचने की सलाह
\