देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले स्थित एक गांव में जंगली हाथी के हमले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी एक वन अधिकारी ने रविवार को दी।

धमतरी, 29 जून छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले स्थित एक गांव में जंगली हाथी के हमले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी एक वन अधिकारी ने रविवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को धमतरी वन रेंज के अंतर्गत लिलार गांव में उस समय घटी जब देवचरण निषाद एक अन्य ग्रामीण के साथ खेत की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि दोनों ने हाथी को देखा और दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा जबकि हाथी ने निषाद को कुचलकर मार डाला।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन को 25,000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गई है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शेष मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग का दल हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रहा है और स्थानीय लोगों को सतर्क कर रहा है।

वन विभाग के अनुसार, पांच वर्षों में राज्य में हाथियों के हमलों में 320 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड