देश की खबरें | दिल्ली के आरके पुरम में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर सड़क किनारे बैठे दो लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर सड़क किनारे बैठे दो लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कार को कथित तौर पर राजन शर्मा (32) चला रहा था जो पेशे से टैक्सी चालक है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और उसकी कार जब्त कर ली गई है।

दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया, ‘‘मृतक की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई है जो एक निजी कंपनी में मैकेनिक था। वहीं उसका साथी तेज सिंह (55) हादसे में घायल हुआ है और उसका इलाज किया जा रहा है।’’

पुलिस ने बताया कि हादसा अपराह्र लगभग तीन बजे आरके पुरम के सेक्टर-12 में एक स्कूल के सामने फुटपाथ के पास हुआ।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा के सोनीपत निवासी सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान