देश की खबरें | अमृतसर में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमृतसर में मजीठा रोड के पास मंगलवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 27 मई अमृतसर में मजीठा रोड के पास मंगलवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विस्फोट में मारे गए व्यक्ति के आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का संदेह है।

अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनिंदर सिंह ने कहा कि व्यक्ति कुछ विस्फोटक सामग्री निकाल रहा था, तभी संभवतः लापरवाही के कारण यह विस्फोट हो गया।

एसएसपी ने बताया कि यह व्यक्ति शायद किसी आतंकवादी संगठन से जुड़ा था।

उन्होंने बताया, ‘‘वह व्यक्ति विस्फोटक सामग्री लेने के लिए यहां आया था।’’

पुलिस ने बताया कि विस्फोटक के नमूने एकत्र करने के लिए ‘फॉरेंसिक’ टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने इलाके को घेर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड