देश की खबरें | मप्र के बागेश्वर धाम में बारिश के बाद पंडाल गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम परिसर में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण पंडाल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

छतरपुर (मप्र), तीन जुलाई मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम परिसर में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण पंडाल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बमिठा पुलिस थाने के प्रभारी आशुतोष श्रोती ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई जब जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर गढ़ा गांव में बारिश से बचने के लिए श्रद्धालुओं ने अस्थाई पंडाल के नीचे शरण ली।

उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण पंडाल गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों में से दो को छतरपुर में एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के चौरी सिकंदरपुर के निवासी राजेश कौशल ने बताया कि उनके ससुर श्यामलाल कौशल (50) की मौत पंडाल में लगे धातु के फ्रेम के सिर पर लगने से हुई।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार के छह सदस्य बुधवार रात कार से बागेश्वर धाम पहुंचे और वे बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन (शुक्रवार) से पहले उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि परिवार बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शास्त्री से मिलने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी