देश की खबरें | लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले से एक व्‍यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के महेशपुर वन परिक्षेत्र में हैदराबाद थानान्तर्गत बकरगंज गांव निवासी एक व्‍यक्ति की बाघ के हमले में मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

लखीमपुर खीरी (उप्र), 29 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के महेशपुर वन परिक्षेत्र में हैदराबाद थानान्तर्गत बकरगंज गांव निवासी एक व्‍यक्ति की बाघ के हमले में मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण खीरी वन संभाग के महेशपुर वन क्षेत्र में शनिवार को एक बाघ के हमले में हैदराबाद थाना क्षेत्र के बकरगंज गांव निवासी वीरपाल (40) की मौत हो गयी।

उन्‍होंने कहा कि वीरपाल अपने घरेलू मवेशियों के लिए चारा लेने गन्ने के खेत में गया था, तभी खेत में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान उसे बचाने के लिए दौड़े, जिसके बाद बाघ घने खेतों में से भाग गया, ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल वीरपाल को गोला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ), दक्षिण खीरी संजय बिस्वाल ने अपने फील्ड स्टाफ के साथ घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। बिस्वाल ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बिस्वाल ने कहा कि हमला करने वाले बाघ को वापस जंगल में भेजने के लिए तलाशी टीमों को तैनात किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि बाघों और तेंदुए आदि लगातार गतिविधियों की नियमित रूप से सूचना दी गई थी, जिसके कारण ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने या काम करने के दौरान अत्यधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट