देश की खबरें | उत्तर पूर्व दिल्ली में सड‍़क दु्र्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार को देर रात एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर उत्तर पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार को देर रात एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय टिर्की ने बताया कि दुर्घटना की सूचना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक बजकर 39 मिनट पर मिली।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी चार लोगों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शास्त्री पार्क पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 337 (दूसरों के जीवन को या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 304 ए (लापरवाही के चलते मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।

हादसे के शिकार पांचों व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।

पुलिस उपायुक्त टिर्की ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है। वह कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार हुआ था।

घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अनिल (40), सलीम (55), अमन (17) और झारखंड निवासी हरि लाल (30) के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट