देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 12 जून मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना छपार थाना क्षेत्र के दतियाना गांव में बुधवार देर रात की है।

पुलिस ने बताया कि दीपक और विनोद कुमार के बीच खेत से जुड़े विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई जिसके बाद ये झड़प में बदल गई। उसने बताया कि इस दौरान गोलीबारी भी हुई।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार गोलीबारी में दीपक (26) की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल विनोद कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक प्रजापत ने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान