देश की खबरें | कोटा में व्यापारिक साझेदार की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने व्यापारिक साझेदार की पत्थर से वार कर हत्या करने के आरोप में यहां 50 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), 11 अक्टूबर अपने व्यापारिक साझेदार की पत्थर से वार कर हत्या करने के आरोप में यहां 50 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी मदन लाल को संदेह था कि पृथ्वीपुरा गांव के धन सिंह (35) का उसके परिवार की एक सदस्य के साथ प्रेम प्रसंग है और वह इस बात से उससे नाराज था, इसलिए उसने उसे मार डाला।

मोडक थाने के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरवदा बस स्टैंड के समीप सोमवार सुबह एनएच 52 के पास धन सिंह का रक्तरंजित शव मिला।

उन्होंने बताया कि उसके पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया एवं जांच शुरू की। उनके अनुसार सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को धन सिंह के परिवार को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने मदनलाल को गिरफ्तार किया जिसने सोमवार को तड़के करीब तीन -चार बजे धनसिंह की हत्या करने की बात कबूल की।

उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां उसे तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज