देश की खबरें | नागपुर में दोस्त की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक विवाद के बाद अपने 20 वर्षीय दोस्त की पत्थर मारकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, सात नवंबर महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक विवाद के बाद अपने 20 वर्षीय दोस्त की पत्थर मारकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को नागपुर से 60 किलोमीटर दूर स्थित काटोल कस्बे में घटी।

उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय आरोपी, उसका 20 वर्षीय दोस्त और उनका एक अन्य साथी मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में जुए के एक अड्डे पर गए थे।

वापस आते समय उन्होंने नरखेड़ में शराब पी और दोपहर का खाना खाया। कटोल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जब वे कार से कटोल की ओर जा रहे थे, तो 20 वर्षीय युवक (मृतक) और आरोपी के बीच तीखी बहस हो गई।

पंचवटी क्षेत्र में पहुंचने पर दोनों कार से बाहर निकले और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपने 20 वर्षीय दोस्त के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायक युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर; जानें जरूरी गाइडलाइंस

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\