देश की खबरें | पालघर में महिला की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में 57 वर्षीय महिला की हथौड़ा मार कर हत्या करने के आरोप में कोचिंग क्लास के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर (महाराष्ट्र), 13 जनवरी जिले में 57 वर्षीय महिला की हथौड़ा मार कर हत्या करने के आरोप में कोचिंग क्लास के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने बुधवार को बताया कि एक क्रेडिट सोसाइटी में काम करने वाली साधना चौधरी की हत्या के आरोप में मंगलवार को 37 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उनकी नौ जनवरी को उन्हीं के दफ्तर में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला के कार्यालय से घर नहीं लौटने पर पीड़ित परिवार ने आरोपी से मदद मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से पीड़ित परिवार को सूचित किया कि वह मृत मिली हैं और बाद में जांच के दौरान पुलिस को भी गुमराह किया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस को आरोपी पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई और पाया कि उसने कथित रूप से हथौड़ा मारकर महिला की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि कोचिंग क्लास चलाने वाला आरोपी अक्सर क्रेडिट सोसाइटी जाता था और उसने दफ्तर से कुछ पैसे चुरा लिए थे।

अधिकारी ने बताया कि इस बात का पता चलने पर महिला ने उसे डांटा था। उसे डर था कि महिला पुलिस से शिकायत कर सकती है इसलिए आरोपी ने उस समय महिला की हत्या कर दी जब वह दफ्तर में अकेली थीं।

उन्होंने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट