देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली ढेर, पुलिसकर्मी शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को मुठभेड़ के दौरान 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली की मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कांकेर, तीन मार्च छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को मुठभेड़ के दौरान 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली की मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर क्षेत्र) सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सल रोधी अभियान के तहत संयुक्त बलों के एक दल की कार्रवाई के दौरान छोटेबेठिया थाने के तहत हिदुर गांव के पास एक जंगल में मुठभेड़ हुई।

अधिकारी ने बताया कि हिदुर जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया जानकारी मिलने के के बाद अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स के कर्मी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला बल के जवान इस अभियान में शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि गश्ती दल जंगल की घेराबंदी कर रहा था कि तभी नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में कांकेर के पखांजुर क्षेत्र के संगम गांव के रहने वाले बस्तर फाइटर्स के कांस्टेबल रमेश कुरेठी शहीद हो गए।

आईजी ने कहा, ‘‘ घटनास्थल से एके-47 राइफल के साथ नागेश नामक नक्सली का शव बरामद किया गया। नागेश स्वयंभू परतापुर स्थानीय गुरिल्ला दस्ता (एलजीएस) कमांडर/एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) था। उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था। ’’

उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\