देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांकेर, 16 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में चिलपरस गांव के पास सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था और जब यह दल चिलपरस गांव के पास जंगल में था तब नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी। उनके अनुसार इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

एलेसेला ने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक नक्सली का शव, एक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बीजापुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे।

उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में मारे गए नक्सलियों की पहचान शनिवार को कर ली गई है। उनके मुताबिक दोनों की पहचान सुरेश मुहंदा (30) और सन्नू मुहंदा (20) के रूप में हुई है। उनका कहना है कि दोनों हिंगमेटा गांव के रहने वाले हैं, जहां मुठभेड़ हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरेश पिछले 10 वर्षों से माओवादियों की इंद्रावती एरिया कमेटी में काम कर रहा था और वर्तमान में वह मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय था।

उन्होंने बताया कि सन्नू पांच साल पहले संगठन में शामिल हुआ था और वर्तमान में एक मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय था।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट