देश की खबरें | ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से लागत बचेगी, विकास में तेजी आएगी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि अगर संसदीय और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं, तो इससे चुनाव खर्च में कमी आएगी और सरकारों को विकास कार्यों के लिए पूरे पांच साल मिलेंगे।

भोपाल, 18 दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि अगर संसदीय और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं, तो इससे चुनाव खर्च में कमी आएगी और सरकारों को विकास कार्यों के लिए पूरे पांच साल मिलेंगे।

देश में एक साथ चुनाव कराने का प्रावधान करने वाले दो विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए। विपक्ष ने इस कदम को ‘‘तानाशाही’’ करार दिया।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री यादव ने मंगलवार रात कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भाजपा के माध्यम से पेश की गई एक नयी अवधारणा है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ (अवधारणा) 1973 से पहले भी थी, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन के दौरान यह क्रम टूट गया।’’

भाजपा नेता ने बताया कि पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव 11 करोड़ रुपये की लागत से हुए थे, जो अब बढ़कर 30 हजार करोड़ रुपये हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अब चुनाव पूरे साल होते हैं। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ (अवधारणा) के तहत एक साथ चुनाव होने से न केवल पैसे की बचत होगी, बल्कि सरकारों को विकास कार्यों को पूरा करने के लिए पूरे पांच साल मिलेंगे। यह एक अच्छा प्रस्ताव है।’’

यादव ने उम्मीद जताई कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव को संसद की मंजूरी मिल जाएगी और आगामी चुनावों में इसे लागू किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड