राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत, 213 नये मामले सामने आये

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 64 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

जमात

जयपुर, 16 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुई है जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गयी है। इस बीच 213 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4960 हो गयी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 64 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में शनिवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नये मामले सामने आए। राज्य में लगातार चौथे दिन, एक ही दिन में 200 से ज्यादा नये मामले सामने आये हैं।

शनिवार को जयपुर में 131, डूंगरपुर में 27, सिरोही में दस, उदयपुर में नौ, अजमेर, जोधपुर व भीलवाड़ा में सात सात, नागौर व टोंक में तीन तीन नये मामले शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जयपुर में नये मामलों में जिला जेल में सामने आए 119 मामले भी हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\