देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 से एक और मौत, मृतकों की संख्या 568 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 568 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 14 अक्टूबर पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 568 हो गयी।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 4,521 नमूनों की जांच के अंत में 246 नए मामलों की पहचान की गई, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 32,245 हो गई।

यह भी पढ़े | तेलंगाना सरकार ने सभी निजी संस्थानों/कार्यालयों/गैर-आवश्यक सेवाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी के साथ 2 दिन के लिए की छुट्टी की घोषणा: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नए मामलों में से 189 पुडुचेरी में सामने आए हैं, जबकि कराईकल में 41, यनाम में छह और माहे क्षेत्र में 10 मामले सामने आए हैं।

निदेशक ने कहा कि अब तक 2.46 लाख नमूनों की जांच की गई है और उनमें से 2.10 लाख की रिपोर्ट निगेटिव निकली है।

यह भी पढ़े | ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत.

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.76 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 84. 21 प्रतिशत है।

पुडुचेरी में वर्तमान में 4,525 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 27,152 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट