देश की खबरें | उप्र में कोरोना संक्रमण से एक्‍ और मौत, 43 नये मरीज मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में रविवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 43 नये मामले सामने आये । सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

लखनऊ, 25 जुलाई उत्तर प्रदेश में रविवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 43 नये मामले सामने आये । सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब तक 22,750 हो गई है जबकि 43 नये मरीजों के साथ ही राज्‍य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 17,08,155 पर पहुंच गया है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में गोंडा जिले में एक मरीज की मौत हुई है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में इस समय 868 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 66 मरीज ठीक हुये हैं और प्रदेश में अब तक 16,84,537 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में दो लाख 50 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल छह करोड़ 40 लाख से अधिक कोरोना जांच की जा चुकी है।

यहां जारी एक बयान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में संक्रमण कम होने के बावजूद जांच कम नहीं की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश, देश में सर्वाधिक 04 करोड़ 43 लाख से अधिक कोविड टीके की खुराक लगाने वाला पहला राज्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू