देश की खबरें | गुरुग्राम में महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में एक महिला से बलात्कार करने और आपत्तिजनक तस्वीरों व वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 19 अप्रैल गुरुग्राम में एक महिला से बलात्कार करने और आपत्तिजनक तस्वीरों व वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तीस वर्षीय विवाहित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गाजियाबाद के लोनी सीमा निवासी आरोपी योगिंदर उर्फ ​​काला ने करीब एक साल पहले उसे एक व्हाट्सएप संदेश भेजा और बाद में वे दोस्त बन गए।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि करीब डेढ़ महीने पहले की घटना है, जब वह नहा रही थी उसी समय आरोपी ने उसे वीडियो कॉल करने के लिए कहा और उसकी एक वीडियो क्लिप बना ली।

पुलिस ने कहा कि उसने अलग-अलग मौकों पर उसके धमकाने और बलात्कार करने के लिए वीडियो का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी बहन को आपबीती सुनाई, जो उसे बादशाहपुर पुलिस थाने ले गई और योगिंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सोमवार को उसने पीड़िता को एक होटल में बुलाया हैं, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने कहा कि योगिंदर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बादशाहपुर थाने के प्रभारी दिनकर यादव ने बताया कि गाजियाबाद की एक कंपनी में हेल्पर का काम करने वाले आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट