देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी की तीन अलग-अलग घटनाओं में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी की तीन अलग-अलग घटनाओं में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि तीन लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

इसने कहा कि शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे से शनिवार रात एक बजे के बीच वेलकम थाने को चाकूबाजी की घटना से संबंधित तीन कॉल प्राप्त हुईं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) जॉय टिर्की ने बताया कि वेलकम इलाके में स्थित जनता मजदूर कॉलोनी निवासी शेर मोहम्मद (25) के पेट में चाकू घोंप दिया गया, हालांकि किसी तरह एक घर में छिपकर उसने अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उसी कॉलोनी के गुरफान की पीठ पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली। टिर्की ने कहा कि चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल गुरफान की मौत हो गई और उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसी रात जनता मजदूर कॉलोनी के रहने वाले शारिक (22) की गर्दन पर भी चाकू से वार किया गया, हालांकि वह वहां से भागकर खुद को बचाने में कामयाब रहा।

उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में कपिल चौधरी (25) और सोहेल (22) नामक दो हमलावरों को पकड़ लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कपिल चौधरी को 2021 में हत्या के प्रयास तथा 2022 में चाकूबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह तीन महीने पहले जेल से छूटकर आया था।

उन्होंने कहा कि चौधरी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और खून से सना चाकू बरामद हुआ। अधिकारी ने कहा कि तीसरे आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी एक साथ शराब पी रहे थे और तभी उन्होंने कुछ लोगों को लूटने की योजना बनाई। इसने कहा कि तीनों के पास चाकू थे, जो उन्होंने हाल ही में बल्लीमारान इलाके से खरीदे थे।

इसने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 392 (डकैती), 397 (डकैती, मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश) और 34 (समान इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि समीर की तलाश जारी है जो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और पिछले साल शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत डकैती के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू