देश की खबरें | जींद में दो पक्षों के बीच लड़ाई में गोलीबारी से एक की मौत, सात घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में जींद जिले के गांव गांगोली में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच लड़ाई के दौरान धारदार हथियारों के इस्तेमाल और गोलीबारी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जींद, 20 अक्टूबर हरियाणा में जींद जिले के गांव गांगोली में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच लड़ाई के दौरान धारदार हथियारों के इस्तेमाल और गोलीबारी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के कारण हुए झगड़े के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपित समेत दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। गोली चलाने का आरोप सेवानिवृत्त फौजी कुलबीर पर लगा है।

गांव गांगोली निवासी रामकिशन तथा सूरता के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। दोनों पक्षों में बृहस्पतिवार को लड़ाई के दौरान गोली लगने से रामकिशन पक्ष के पालेराम (35 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि बिजेंद्र, विकास, रामकुमार, बलराज, मंगल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, रामकिशन परिवार के हमले से सूरता पक्ष के कुलबीर और उसका भाई ओमबीर घायल हो गया।

रामकिशन परिवार के घायल विकास ने बताया कि वह परिवार के ही पालाराम के साथ पिल्लूखेडा मंडी से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। उसने बताया कि गांव के मोड़ पर गांव के ही सेवानिवृत्त फौजी कुलबीर और सुशील ने उस पर गोली चला दी जो उसके हाथ और कान पर लगी, जबकि एक गोली पीछे बैठे पालाराम के सीने में लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

विकास ने बताया कि इसके बाद कुलबीर गांव में पहुंचा, जहां पर उसने फिर से गोलीबारी की जिसके कारण उसके परिवार के पांच और लोग घायल हो गए।

सूरता पक्ष के घायल ओमबीर ने बताया कि चार वर्ष पहले भी उस पर रामकिशन परिवार ने हमला किया था। ओमबीर ने कहा कि वह अपने भाई कुलबीर के साथ बाइक पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था तो रास्ते में रामकिशन परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उसके भाई कुलबीर को चोटें आईं।

उसने बताया कि घायल कुलबीर को भी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड