देश की खबरें | ठाणे में झगड़े के बाद एक व्यक्ति की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में झगड़े के बाद अज्ञात लोगों ने 41 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 25 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में झगड़े के बाद अज्ञात लोगों ने 41 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कल्याण मंडल के मानपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को हुई, जहां आदिवली इलाके में एक पेट्रोल पंप के पीछे पीड़ित पर धारदार हथियारों से हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

पीड़ित ने अपने बेटे को मंगलवार को बताया था कि वह अपने दोस्तों की मदद से सड़क के किनारे खाद्य सामग्री का एक ठेला लगाना चाहता है। देर रात बेटे को पिता के मोबाइल से किसी ने फोन कर बताया कि उसके पिता को एक दुर्घटना के बाद अस्पतााल ले जाया जा रहा है।

घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित के बेटे को पुलिस से पता चला कि उसके पिता का किसी के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके कारण संभवतः उनकी हत्या कर दी गई।

कुछ हफ्ते पहले, पीड़ित कुछ लोगों के साथ हुए विवाद की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा था। प्राथमिकी में कहा गया है कि पुलिस ने तब गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया था।

मानपाड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

अधिकारी ने बताया कि बेटे की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया, और घटना की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट