नेपाली पुलिस की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत, तस्करी के आरोप में चलाई गई गोली

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सीमा से लगने वाले नेपाल के कंचनपुर इलाके में मेला घूमने गये तीन भारतीयों पर नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी के बाद इलाला के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits-IANS)

पीलीभीत, (उप्र) पांच मार्च: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सीमा से लगने वाले नेपाल के कंचनपुर इलाके में मेला घूमने गये तीन भारतीयों पर नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी के बाद इलाला के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस अधिक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि मरने वाले युवक का शव नेपाल पुलिस के कब्जे में ही बताया गया है और वहीं नेपाली पुलिस ने तस्करी करने का आरोप लगाते हुए गोली चलाने की बात कही है . इस घटना की सूचना मिलने के बाद पीलीभीत पुलिस सीमा पर तैनात हो गई है.

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि हजारा थाना क्षेत्र के भूमिदान राघवपुरी टिल्ला चार गांव के रहने वाले गोविंद सिंह, गुरमीत सिंह और पप्पू सिंह नेपाल के कंचनपुर में लगने वाले मेले में गए थे. वहीं नेपाली पुलिस ने तीनों की घेराबंदी कर उन पर गोली चला दी . यादव ने बताया कि इस गोलीबारी में गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि स्थानीय प्राथमिक अस्पताल में इलाज के दौरान गोविंद सिंह (24) की मौत हो गयी .

उन्होंने बताया कि मृतक के दो साथियों में से एक और घायल हुआ है, जिसके बारे में कोई सटीक जानकारी नही मिल पा रही है, तीसरा युवक के बारे में कहा जा रहा है कि वह भाग कर भारतीय सीमा में आ गया है .

उन्होंने बताया कि सीमा पर शांति व्यवस्था है, फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. नेपाल पुलिस के अधिकारियों से संपर्क बनाया जा रहा है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों से भी मिलके सही तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\