विदेश की खबरें | रूसी मिसाइल हमले में एक बच्ची की मौत, एक अन्य व्यक्ति घायल: यूक्रेनी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूसी सैनिकों ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात यूक्रेन में लगभग 109 ड्रोन और पांच मिसाइलें दागीं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूसी सैनिकों ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात यूक्रेन में लगभग 109 ड्रोन और पांच मिसाइलें दागीं।

सेना ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने तीन मिसाइलों और 42 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया जबकि 30 अन्य ड्रोन बिना नुकसान पहुंचाए अपने लक्ष्य तक पहुंचने में विफल रहे।

जापोरिज्जिया के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि जापोरिज्जिया क्षेत्र के डोलिंका में अग्रिम पंक्ति के एर गांव पर हमले में नौ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई और 16 वर्षीय एक नाबालिग घायल हुआ है।

फेडोरोव ने टेलीग्राम पर लिखा, “एक घर नष्ट हो गया। विस्फोट से उत्पन्न कंपन ने कई अन्य घरों, कारों और बाहरी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया।”

मॉस्को ने हालिया हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इस बीच, स्थानीय कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशटेन ने बताया कि शनिवार को रूस के रिल्स्क शहर और पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र के आर्टाकोवो गांव में इमारतों पर यूक्रेनी ड्रोन से किये गये हमले में 14 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यूक्रेन द्वारा किये गये ड्रोन हमलों में घायल होने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि हमले से कई जगहों पर आग भी लग गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी