देश की खबरें | नवी मुंबई में चार मंजिला इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, दो लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीर सहित)

(तस्वीर सहित)

मुंबई, 27 जुलाई महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शनिवार तड़के चार मंजिला एक आवासीय इमारत के ढह जाने की घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे अन्य दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब चार बजकर 10 मिनट पर शाहबाज गांव में हुआ।

उन्होंने बताया कि इमारत में रह रहे कुछ लोगों ने उसमें दरारें पड़ने की शिकायत की थी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग के एक दल को वहां भेजा गया था।

अधिकारियों के अनुसार, अग्निशमन कर्मियों ने 13 बच्चों सहित 52 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तभी इमारत ढह गई और पांच लोग मलबे में दब गए।

उन्होंने बताया कि मलबे में दबे पांच लोगों में से एक का शव बरामद हुआ है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और दो अन्य के अभी भी फंसे होने की आशंका है, उनकी तलाश जारी है।

नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) के आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया, ''आज तड़के चार मंजिला एक इमारत ढह गई, जिसमें 13 कमरे और तीन दुकानें थीं। इमारत ढहने के बाद मलबे में फंसे एक पुरुष और एक महिला को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर के समय मलबे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान मोहम्मद मिराज के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।

शिंदे के अनुसार, यह इमारत सिर्फ 10 साल पुरानी थी।

अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने 'पीटीआई-' को बताया, ''वहां रह रहे कुछ लोगों ने इमारत में दरारें देखी थीं, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और 13 बच्चों सहित 52 निवासियों को इमारत से बाहर निकाल लिया। इसके तुरंत बाद ही इमारत ढह गई।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट