देश की खबरें | राजस्थान में शादी के दौरान हुए झगड़े में एक की मौत, दो घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक विवाह समारोह में दो समूहों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
जयपुर, 29 नवंबर राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक विवाह समारोह में दो समूहों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि मतलवास गांव में बाबूलाल की बेटी की शादी में हरियाणा के गढ़ी से बारात आई थी और देर रात पुरानी रंजिश को लेकर बारातियों के दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और इस दौरान संगीत पर नाच रहे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी कर दी।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अमन यादव (22) की मौत हो गई जबकि नवीन (25) और विकास (22) घायल हो गये।
शेखावत ने बताया कि दोनों घायलों को परिजन उपचार के लिये रेवाड़ी ले गये।
उन्होंने बताया कि बुधवार को नवीन के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में फरार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)