देश की खबरें | मध्य प्रदेश में निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

खरगोन, तीन सितंबर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव गांव में सोमवार दोपहर को हुई।

बिस्टान थाना प्रभारी आईएस मुजाल्दे ने कहा, "एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढह गया, जिसमें 35 वर्षीय ठेकेदार दिनेश की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।"

मुजाल्दे के अनुसार, निर्माणाधीन मंदिर का एक खंभा कमजोर होने के कारण गिर गया, जिससे उसका गुंबद ढह गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने घायलों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

रूपारेल नदी के तट पर इस मंदिर का निर्माण पिछले सात महीनों से चल रहा है। सोमवार को भारी बारिश के कारण नदी उफान पर थी।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि एक मजदूर का दाहिना हाथ कट गया है, जिसे आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य मजदूर की पसली टूट गई है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now