देश की खबरें | कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कार पलटने से एक की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार सभी कार सवार मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम से दर्शन करके पीलीभीत अपने घर जा रहे थे। ‘यूपीडा’ की टीम ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार सभी कार सवार मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम से दर्शन करके पीलीभीत अपने घर जा रहे थे। ‘यूपीडा’ की टीम ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा में भर्ती कराया।

तालग्राम थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेश कुमार पाल ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास पहुंचने पर चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

एसएचओ ने बताया कि पीलीभीत के थाना भूमिगोई गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी मशरूम शाह (33) श्रद्धालुओं को दर्शन कराने बागेश्वर धाम ले गया था। शनिवार को सभी दर्शन करने के बाद पीलीभीत वापस लौट रहे थे और कार में पीलीभीत के थाना पूरनपुर गांव निवासी रामपाल (65), रामपाल के भाई रामकिशन (40), पुत्र धर्मेंद्र (22), परिवार की मुन्नी देवी (35) और विमला (45) सवार थीं।

उन्होंने बताया कि ‘यूपीडा’ के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां रामपाल (65) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कन्नौज में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक ट़वीट में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट