देश की खबरें | इतिहास एक दिन भाजपा से "किसानों की हत्या का हिसाब" जरूर मांगेगा : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खनौरी बॉर्डर पर गोलीबारी में एक किसान की मौत की घटना पर बुधवार को दुख जताया और दावा किया कि इतिहास एक दिन भाजपा से ''किसानों की हत्या का हिसाब" जरूर मांगेगा।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खनौरी बॉर्डर पर गोलीबारी में एक किसान की मौत की घटना पर बुधवार को दुख जताया और दावा किया कि इतिहास एक दिन भाजपा से ''किसानों की हत्या का हिसाब" जरूर मांगेगा।

वहीं, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के 10 साल किसानों के लिए "पीठ पर लात और पेट पर लात" की तरह रहे हैं।

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की फायरिंग में मौत की खबर हृदयविदारक है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। पिछली बार 700 से अधिक किसानों का बलिदान लेकर ही माना था मोदी का अहंकार, अब वो फिर से उनकी जान का दुश्मन बन गया है।"

उन्होंने दावा किया, "मित्र मीडिया के पीछे छिपी भाजपा से एक दिन इतिहास ‘किसानों की हत्या’ का हिसाब ज़रूर मांगेगा।"

खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "जब नहीं बचेगी, किसानों की जान… तो कैसे ख़ामोश रहेगा हिन्दुस्तान ? खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा के युवा किसान शुभकरण सिंह की गोलीबारी से मृत्यु बेहद पीड़ादायक है। "

उन्होंने दावा किया, "मोदी सरकार ने पहले 750 किसानों की जान ली, फिर मोदी सरकार के मंत्री पुत्र ने लखीमपुर में किसानों को गाड़ी से कुचला। याद दिलाना ज़रूरी है कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी भाजपा सरकार के तहत पुलिस गोलीबारी में किसानों की जान गई थी। "

खरगे ने कहा, "मोदी जी ने खुद संसद में किसानों के लिए “आंदोलनजीवी” व “परजीवी” जैसे अपशब्द कहें हैं। 10 साल का भाजपा राज, किसानों के लिए ‘‘पीठ पर लाठी और पेट पर लात’’ के समान है। लानत है मोदी सरकार पर !!"

गौरतलब है कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो प्रदर्शन स्थलों में से एक खनौरी सीमा पर बुधवार को झड़प में एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई और लगभग 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि पीड़ित की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के बालोके गांव के निवासी शुभकरण सिंह (21) के रूप में की गई है।

हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 12 पुलिसकर्मी उस वक्त घायल हो गए, जब उन पर लाठियों से हमला किया गया और पत्थर फेंके गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\