देश की खबरें | रामपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत, दूसरा घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में कथित तौर पर गोकशी में लिप्त एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

रामपुर (उप्र), 19 नवंबर रामपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में कथित तौर पर गोकशी में लिप्त एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले दिनों थाना पटवाई क्षेत्र में एक गोकशी की घटना हुई थी जिसमें अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जुटी थी।

इस बीच पटवाई पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार देर रात मुरादाबाद की तरफ से एक गाड़ी आने वाली है जिसमें गोकशी करने वाले बदमाश होंगे।

एसपी ने बताया कि इस सूचना के मद्देनजर पटवाई पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान मुरादाबाद की ओर से शाहबाद होते हुए तेज गति से एक कार आई पर पुलिस को तैनात देखकर उसमें सवार लोग कार मोड़कर भाग गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार का पीछा किया। लेकिन आगे जाकर कार थाना मिलक क्षेत्र में तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद कार में बैठे दो बदमाशों ने गाड़ी से निकलकर पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी है। दोनों बदमाशों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक बदमाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत बदमाश की पहचान साजिद (23) के रूप में की गयी है और दूसरा बदमाश बबलू घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी के मुताबिक, दोनों ही बदमाश मुरादाबाद के रहने वाले हैं और दोनों का ही आपराधिक इतिहास काफी पुराना है।

उन्होंने बताया कि मृत बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू