देश की खबरें | शहीद सैनिक की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीकर जिले रहनावा गांव में शहीद सैनिक लांस नायक दयाचंद जाखड़ की प्रतिमा को मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने खंडित कर दिया । पुलिस ने इस संबंध में एक पूर्व पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है।

सीकर (राजस्थान), 21 जुलाई सीकर जिले रहनावा गांव में शहीद सैनिक लांस नायक दयाचंद जाखड़ की प्रतिमा को मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने खंडित कर दिया । पुलिस ने इस संबंध में एक पूर्व पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है।

लक्ष्मणगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक श्रवण सिंह झोरड़ ने बताया कि रहनावा में करगिल शहीद दयाचंद जाखड़ की मूर्ति को खंडित करने के प्रकरण में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने ही गांव के मानसिक विक्षिप्त युवक को बहकाकर उक्त काम करवाया था। गांव में फिलहाल शांति है।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महावीर जाट तथा दलेल सिंह को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया। बाद में 80 वर्षीय दलेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रतिमा खंडित की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने ट्वीट किया कि लक्ष्मणगढ़ के रहनावा के कारगिल शहीद दयाचंद जाखड़ जी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने से समूचा कस्बा आक्रोशित है तथामामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया जिसके फलस्वरूप दो लोगों की पहचान करके उन्हें हिरासत में लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि करगिल युद्ध के दौरान 12 अगस्त 1999 को शहीद हुए लांस नायक दयाचंद जाखड़ की प्रतिमा का अनावरण 27 जुलाई 2000 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था।

सं कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\