देश की खबरें | मप्र में नौ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक गिरफ्तार; पीड़िता आईसीयू में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुरैना (मध्यप्रदेश), 24 सितंबर मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम को हुई घटना के बाद, बच्ची नागरा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत गांव के बाहर एक खेत में बेहोश मिली, जहां वह अपने परिवार की बकरियां चराने गई थी।

मुरैना पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में पीड़िता की चोटों के बारे में विस्तार से बताए बिना कहा गया कि उसे जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस को घटना की सूचना सोमवार शाम करीब छह बजे दी गई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोस्को) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्राथमिकी के बाद पुलिस ने पांच टीमें गठित कीं और मंगलवार की सुबह पांच बजे 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि खेत में बेहोश मिली पीड़िता के परिजन उसे पोरसा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस और प्रशासन उसके परिजनों के लगातार संपर्क में है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\