दिल्ली के अस्पताल में डेढ़ माह के बच्चे की कोविड-19 संक्रमण से मौत

नवजात की मौत लेडी हार्डिंग अस्पताल से संबद्ध कलावती सरन बाल चिकित्सालय में हुई।

जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली के एक अस्पताल में रविवार को कोविड-19 से संक्रमित डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस संक्रमण से नवजात की मौत का यह पहला मामला हो सकता है।

नवजात की मौत लेडी हार्डिंग अस्पताल से संबद्ध कलावती सरन बाल चिकित्सालय में हुई।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘‘बच्चे को कुछ दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उसमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। बच्चे को एसएआरआई (गंभीर श्वसन रोग) वार्ड में भर्ती कराया गया और कल उसकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि बच्चे के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

दिल्ली सरकार के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या 18,93 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 से मरने वाल 43 लोगों में से 24 की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी। नौ लोग 50-60 वर्ष के थे और 10 लोग 50 वर्ष से कम उम्र के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\