ब्रिटेन में कोविड-19 से डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, जॉनसन रविवार को करेंगे राष्ट्र को संबोधित

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन की सख्त पाबंदियों में छूट देने की ब्रिटेन द्वारा तैयारी करने के बीच डेढ़ महीने की इस बच्ची की शुक्रवार को संक्रमण से मौत हो गई।

लंदन, नौ मई ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से डेढ़ महीने की एक बच्ची की मौत हो गई है। देश में इस महामारी से इतने छोटे शिशु की मौत होने का यह पहला मामला है । इसके साथ ही, ब्रिटेन में कोविड-19 से होने वाली मौतों का आधिकारिक आंकड़ा बढ़ कर 31,241 पहुंच गया है।

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन की सख्त पाबंदियों में छूट देने की ब्रिटेन द्वारा तैयारी करने के बीच डेढ़ महीने की इस बच्ची की शुक्रवार को संक्रमण से मौत हो गई।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन रविवार को टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिस दौरान वह अर्थव्यवस्था को खोलने की शुरूआत करने के लिये एक ‘‘व्यापक योजना’’ पेश करेंगे।

इस बीच, ब्रिटेन ने आयरलैंड को छोड़ कर दुनिया के किसी भी हिस्से से आने वाले यात्रियों के लिये 14 दिनों के अनिवार्य पृथक-वास का नियम लागू करने की योजना बनाई है।

इस नये प्रतिबंध के इस महीने के आखिर से प्रभावी होने की उम्मीद है।

नयी पाबंदियों के तहत ब्रिटेन पहुंचने वाले ब्रिटेनवासी सहित अन्य यात्रियों को एक निजी आवास में पृथक-वास में रहना होगा और नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हें वापस भेज दिया जाएगा या फिर उन पर 1,000 पाउंड का जुर्माना लगाया जाएगा।

पिछले महीने यह खुलासा हुआ था कि करीब 15,000 लोग प्रत्येक दिन पहुंच रहे हैं।

‘द टाइम्स’ की खबर के मुताबिक जॉनसन रविवार को टीवी पर अपने संबोधन में इस नये नियम की घोषणा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान