देश की खबरें | गोकशी के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ में गोकशी के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेरठ (उप्र), 19 सितम्बर मेरठ में गोकशी के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घायल बदमाश के एक अन्य साथी को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात थाना लोहियानगर इलाके में मेरठ पुलिस को जिलानी गार्डन से बजोट वाले रास्ते पर गोकशी की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और जब पुलिस दल ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो तीन संदिग्ध जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जब पुलिस ने उन्हें रोका तो एक आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिसमें चमड़ा पैठ, थाना लोहियानगर निवासी मेहराजुद्दीन उर्फ मेहराज घायल हो गया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश के साथी वकील निवासी जाकिर कालोनी थाना लोहिया नगर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से गोकशी की घटना में प्रयुक्त होने वाले उपकरण और हथियार बरामद किये गये हैं। इनका तीसरा साथी सोनू उर्फ भूरा अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना लोहियानगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल