खेल की खबरें | एक बार काम पूरा हो गया तो चला जाऊंगा, फिर कुछ समय नजर नहीं आऊंगा : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पता है कि वह हमेशा खेलते नहीं रह सकते लेकिन विदा लेने से पहले वह अपना सबकुछ क्रिकेट कैरियर को देना चाहते हैं और उनका कहना है कि एक बार जाने के बाद वह कुछ समय नजर भी नहीं आयेंगे ।

बेंगलुरू, 16 मई भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पता है कि वह हमेशा खेलते नहीं रह सकते लेकिन विदा लेने से पहले वह अपना सबकुछ क्रिकेट कैरियर को देना चाहते हैं और उनका कहना है कि एक बार जाने के बाद वह कुछ समय नजर भी नहीं आयेंगे ।

कोहली आईपीएल में इस सत्र में अब तक का रिकॉर्ड आठवां शतक जड़ चुके हैं । उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 13 मैचों में 661 रन बनाये हैं ।

आरसीबी द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में 35 वर्ष के कोहली ने कहा कि मलाल के बिना जीने की ललक ही उनकी प्रेरणा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहता ताकि बाद में कोई पछतावा नहीं हो । एक बार काम पूरा हो जाये तो मैं चला जाऊंगा और फिर कुछ समय नजर नहीं आऊंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब तक मैं खेल रहा हूं, अपना सब कुछ खेल को देना चाहता हूं । यही मेरी प्रेरणा है ।’’

कोहली ने कहा ,‘‘ हर खिलाड़ी के कैरियर का अंतिम समय आता है । मैं भी हमेशा खेलता नहीं रहूंगा लेकिन मैं इस सोच के साथ विदा नहीं लेना चाहता कि अगर मैने उस दिन ऐसा किया होता तो अच्छा होता । ’’

कोहली अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस