खेल की खबरें | जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में ट्रेनिंग पर वुड ने कहा, यह अजीब है, किसी साइंटिफिक फिल्म की तरह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में ट्रेनिंग करना ‘अजीब’ है और यह ‘साइंटिफिक फिल्म’ की तरह है।

मैनचेस्टर, 24 जून इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में ट्रेनिंग करना ‘अजीब’ है और यह ‘साइंटिफिक फिल्म’ की तरह है।

इंग्लैंड का 30 सदस्यीय ट्रेनिंग ग्रुप आठ जुलाई से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले एजियास बाउल में जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़े | 24 जून का इतिहास: भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

तीन मैचों की इस श्रृंखला के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी भी होगी जो कोरोना वायरस महामारी के कारण ठप्प पड़ा है।

वुड और स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स सोमवार रात ट्रेनिंग के लिए पहुंचे जबकि अधिकांश टीम मैदान पर ही स्थित होटल में मंगलवार को पहुंची।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्रिकेटर मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज समेत 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

इवनिंग स्टैंडर्ड ने वुड के हवाले से कहा, ‘‘यह साइंटिफिक फिल्म की तरह है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी ने मास्क लगा रखा है और आपको कोई नहीं दिख रहा। आपको नहीं पता कि वह जाना पहचाना इंसान है या नहीं। यह थोड़ा अलग और थोड़ा अजीब है लेकिन यह ऐसी चीज है जिसका हमें आदी होना होगा।’’

साथी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टीम से नहीं जुड़े हैं क्योंकि उनके परिवार का सदस्य बीमार हो गया है। यह तेज गेंदबाज हालांकि कोरोना वायरस के लिए नेगेटिव पाया गया है और बुधवार को उनका दोबारा परीक्षण होगा और इसमें नेगेटिव आने पर ही वह टीम से जुड़ पाएंगे।

वुड ने कहा, ‘‘जोफ्रा का दोबारा टीम से जुड़ना शानदार होगा। मुझे यकीन है कि वह वापस आएगा, उम्मीद करता हूं कि कल, अगर सब कुछ ठीक रहा तो। यह शानदार है कि हमारी टीम में इतनी गहराई है। इन गर्मियों में उसकी भूमिका अहम होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\