देश की खबरें | वर्ष 1604 में आज ही के दिन हरमंदिर साहिब में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रत्येक धर्म में ग्रंथों को पवित्रतम स्थान हासिल है। हिंदुओं में गीता, मुसलमानों में कुरान और ईसाइयों में बाइबिल की तरह ही सिखों में गुरु ग्रंथ साहिब पूजनीय पवित्र ग्रंथ है।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त प्रत्येक धर्म में ग्रंथों को पवित्रतम स्थान हासिल है। हिंदुओं में गीता, मुसलमानों में कुरान और ईसाइयों में बाइबिल की तरह ही सिखों में गुरु ग्रंथ साहिब पूजनीय पवित्र ग्रंथ है।

सिख इतिहास में 27 अगस्त का विशेष महत्व है। दरअसल, सिखों के लिए सर्वाधिक श्रद्धेय अमृतसर के हरमंदिर साहिब में 1604 को 27 अगस्त के ही दिन गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1604 : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि ग्रंथ साहिब की स्थापना।

1870 : भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

1908 : क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म।

1939 : जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

1947 : आजादी मिलने के 12 दिन के भीतर देश की अपनी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना।

1950 : टेलीविज़न की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया।

1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्तापलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैन्य शासक बने।

1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

1991 : मालदोवा ने तत्कालीन सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

1999 : भारत ने करगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाए गए पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

2003 : साठ हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

2004 : पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत अजीज ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

2018 : भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2018 : सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने जैव जेट ईंधन से संचालित देश की पहली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड