खेल की खबरें | पडीक्कल, आकाशदीप के दम पर भारत ‘ए’ ने पहले दिन इंग्लैंड लायंस पर शिकंजा कसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दायें हाथ के तेज गेंदबाज आकाशदीप के चार विकेट के चमकदार प्रदर्शन के बाद देवदत्त पडीक्कल के नाबाद 92 रन की बदौलत भारत ‘ए’ ने बुधवार को यहां चार दिवसीय दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड लायंस पर शिकंजा कस दिया।

अहमदाबाद, 24 जनवरी दायें हाथ के तेज गेंदबाज आकाशदीप के चार विकेट के चमकदार प्रदर्शन के बाद देवदत्त पडीक्कल के नाबाद 92 रन की बदौलत भारत ‘ए’ ने बुधवार को यहां चार दिवसीय दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड लायंस पर शिकंजा कस दिया।

इंग्लैंड लायंस का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उस पर ही उलटा पड़ गया और भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को 52.4 ओवर में महज 152 रन पर समेट दिया।

आकाशदीप ने 46 रन देकर चार विकेट हासिल कर शानदार गेंदबाजी की जबकि यश दयाल (14 रन देकर दो विकेट) और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (25 रन देकर दो विकेट) ने दो दो विकेट झटके।

ओलिवर प्राइस (81 गेंद में 48 रन) इंग्लैंड लायंस के लिए शीर्ष स्कोरर रहे जबकि ब्राइडन कार्स ने 31 रन बनाये।

इंग्लैंड लायंस के सात बल्लेबाज 10 रन से ऊपर नहीं जा सके जिससे कोई बड़ी भागीदारी नहीं बनी। प्राइस और कार्स के बीच सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी 43 रन की रही।

जवाब में पडीक्कल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (96 गेंद में नाबाद 53 रन) की जोड़ी को इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना करने में जरा भी परेशानी नहीं हुई जिससे भारत ‘ए’ ने स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 150 रन बना लिये।

भारत ‘ए’ अब इंग्लैंड लायंस से महज दो रन से पीछे है और उसने मैच में शिकंजा कस लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\