देश की खबरें | ‘क्या वह फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे’ इस सवाल पर चौहान ने कहा, ‘‘ भाजपा जिंदाबाद।’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी लेकिन वह इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचते रहे कि क्या वह पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

ग्वालियर, एक दिसंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी लेकिन वह इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचते रहे कि क्या वह पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।’’

उनका यह बयान ज्यादातर एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को आगे बताए जाने के एक दिन बाद आया है। 2003 के बाद यह पहली बार था कि भाजपा ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश किए बिना चुनाव लड़ा। मतगणना आगामी रविवार को होगी।

राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा, "भाजपा शानदार बहुमत की ओर बढ़ रही है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं मध्य प्रदेश के लोगों तक पहुंच गई हैं।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) और राज्य सरकार की लाडली बहना योजना जैसी योजनाएं, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 1,250 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है, की लोगों ने प्रशंसा की है।

चौहान ने कहा, "डबल इंजन सरकार ने अपनी कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं से लोगों का दिल जीता है और मध्य प्रदेश ने प्रगति और विकास हासिल किया है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे, उन्होंने सिर्फ इतना कहा, "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।"

पिछले साल 17 मार्च को चौहान ने देश में भाजपा की ओर से सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\