देश की खबरें | शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर भगवंत मान और केजरीवाल ने श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यहां शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

सुनाम (पंजाब), 31 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यहां शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने सुनाम के शहीद उधम सिंह स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उधम सिंह की बहादुरी भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने लिखा, ‘‘जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेकर उन्होंने एक सच्चे देशभक्त की तरह देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभायी। शहीद उधम सिंह जी की वीरता हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’’

इस अवसर पर आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश इकाई प्रमुख अमन अरोड़ा भी मौजूद थे।

उधम सिंह ने 13 मार्च, 1940 को अविभाजित पंजाब के तत्कालीन ‘लेफ्टिनेंट गवर्नर’ (उपराज्यपाल) माइकल ओ डायर की गोली मारकर 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लिया था।

उधम सिंह को 31 जुलाई, 1940 को लंदन के पेंटनविले जेल में 40 वर्ष की आयु में फांसी दे दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\