देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा पर उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘देर आए दुरुस्त आए’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग द्वारा जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा का स्वागत किया और इसे ‘देर आए दुरुस्त आए’ वाला कदम बताया।

श्रीनगर, 16 अगस्त नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग द्वारा जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा का स्वागत किया और इसे ‘देर आए दुरुस्त आए’ वाला कदम बताया।

अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, “कुछ समय पहले निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर के लोग लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। देर आए दुरुस्त आए।”

निर्वाचन आयोग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे और मतगणना चार अक्टूबर को होगी।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 1987-88 के चुनावों के बाद शायद यह पहली बार है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव इतने कम समय में और कुछ ही चरणों में हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह राजनीतिक दलों के लिए निश्चित रूप से एक नया प्रयोग होगा, लेकिन जहां तक ​​हमारी पार्टी का सवाल है, नेशनल कॉन्फ्रेंस इस दिन के लिए तैयार थी और जल्द ही चुनाव प्रचार शुरू करेगी।”

अब्दुल्ला ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने पर जोर दिया। अब्दुल्ला ने आयोग द्वारा पिछले 24 घंटों में केंद्र शासित प्रदेश में पुलिस और नागरिक प्रशासन में बड़े पैमाने पर तबादले किये जाने का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “हमें शक है कि यह सरकार भाजपा और उसकी बी, सी और डी टीमों की मदद कर रही है। आयोग को तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए और उनकी जांच करनी चाहिए तथा उन तबादलों को रोकना चाहिए, जो उनके दिशा-निर्देशों के दायरे से बाहर हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\