देश की खबरें | महाशिवरात्रि पर संभल में भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने की संभावना, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 46 साल बाद खुले खग्गू सराय के प्राचीन श्री कार्तिक महादेव मंदिर और जिले के अन्य मंदिरों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।

संभल (उप्र), 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 46 साल बाद खुले खग्गू सराय के प्राचीन श्री कार्तिक महादेव मंदिर और जिले के अन्य मंदिरों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "हमने संभल में मंदिरों का निरीक्षण किया है।"

पिछले साल दिसंबर में 46 वर्ष बाद खुले कार्तिकेय महादेव मंदिर और कांवड़ियों की अपेक्षित आमद के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा भीड़ खग्गू सराय के कार्तिक महादेव मंदिर, वेरानी शिव मंदिर और सादात बड़ी शिव मंदिर में उमड़ने की संभावना है। व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और टूटी सड़कों से जुड़ी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सफाई अभियान चलाए गए हैं, ड्यूटी लगाई गई है, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और गश्त जारी है। आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन और अगली सुबह मेडिकल टीमें मौके पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की किसी भी समस्या के समाधान के लिए एक सामान्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की टीमें कांवड़ियों को उनके प्रवेश द्वार से निकास द्वार तक ले जाएंगी।

उन्होंने कहा, "सभी शिव मंदिरों में सीसीटीवी निगरानी होगी और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें तैनात की जाएंगी।"

श्री कार्तिक महादेव मंदिर (भस्म शंकर मंदिर) को 13 दिसंबर को फिर से खोल दिया गया था। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान उन्हें यह ढका हुआ ढांचा मिला था। मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति और एक शिवलिंग था। यह मंदिर साल 1978 से बंद था। मंदिर के पास एक कुआं भी है जिसे अधिकारियों ने फिर से खोलने की योजना बनाई थी।

सं सलीम नरेश रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी