देश की खबरें | गिल के दोहरे शतक पर युवराज ने कहा, बड़े मंच पर सब कुछ इतना आसान बना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शुभमन गिल के स्पष्ट इरादों ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला में जबर्दस्त सफलता दिलाई क्योंकि उन्होंने दोहरा शतक जड़ने को पार्क में टहलने जितना आसान बना दिया। एक समय गिल के मेंटर (मार्गदर्शक) रहे युवराज सिंह ने यह बात कही।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई शुभमन गिल के स्पष्ट इरादों ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला में जबर्दस्त सफलता दिलाई क्योंकि उन्होंने दोहरा शतक जड़ने को पार्क में टहलने जितना आसान बना दिया। एक समय गिल के मेंटर (मार्गदर्शक) रहे युवराज सिंह ने यह बात कही।

भारत की दो विश्व कप जीत के नायक रहे 44 वर्षीय युवराज ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान युवा गिल और भारत के टी20 सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का मार्गदर्शन किया था जब वे उनके चंडीगढ़ के बंगले में रुके थे।

युवराज ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘शुभमन गिल को सलाम! बड़े मंच पर सब कुछ इतना आसान बना दिया! शानदार खेला और दोहरे शतक के हकदार थे, यह उदाहरण है कि जब इरादा साफ हो तो आपको कोई नहीं रोक सकता।’’

हाल ही में संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने गिल की कप्तानी की ‘शानदार शुरुआत’ की सराहना की।

अश्विन ने लिखा, ‘‘गिल का दोहरा शतक। कप्तानी की उनकी शुरुआत शानदार रही, इससे उन्हें आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी। अब भारत को पूरे दिन बल्लेबाजी करनी चाहिए।’’

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘शुभमन गिल और जडेजा द्वारा आज दिखाए गए इरादे और प्रतिबद्धता को देखकर बहुत खुशी हुई। शानदार खेल दिखाया!’’

गिल के घरेलू राज्य संघ पंजाब ने उनके पहले टीवी साक्षात्कार का एक वीडियो जारी किया जब वह मुश्किल से 15 वर्ष के थे और उन्होंने 351 रन बनाए थे। वह अमृतसर के खिलाफ मोहाली के लिए खेलते हुए टीम के साथी निर्मल सिंह के साथ अंतर जिला मैच में रिकॉर्ड 587 रन की साझेदारी में शामिल थे।

पंजाब क्रिकेट संघ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हां, शुभमन गिल... आपने सिर्फ नेतृत्व ही नहीं किया - आपने राज किया। पंजाब के दिल से लेकर भारतीय क्रिकेट की आत्मा तक। आपने दुनिया को दिखाया है कि मैदान पर राजसीपन कैसा होता है। सिर्फ कप्तान ही नहीं - एक ताकत, एक आग, एक सुनहरा भविष्य।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ताज पहने नहीं जाते - उन्हें कमाया जाता है... और आज, आपका ताज सबसे अधिक चमक रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान