विदेश की खबरें | भारत के साथ संबंधों के 250 वर्ष पूरे होने पर कुवैत में प्रदर्शनी का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत-कुवैत संबंधों के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खाड़ी देश में आयोजित एक प्रदर्शनी मंगलवार को जनता के लिए खोली गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुबई, 20 मई भारत-कुवैत संबंधों के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खाड़ी देश में आयोजित एक प्रदर्शनी मंगलवार को जनता के लिए खोली गई।

कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका और राष्ट्रीय संस्कृति, कला एवं साहित्य परिषद के महानिदेशक मोहम्मद जस्सर ने सोमवार को कुवैत के राष्ट्रीय पुस्तकालय में ‘रिहला-ए-दोस्ती: भारत-कुवैत मैत्री के 250 वर्ष’ का उद्घाटन किया था।

स्वैका और जस्सर ने कार्यक्रम में भारत-कुवैत संबंधों के सदियों पुराने समृद्ध इतिहास को रेखांकित किया।

यह प्रदर्शनी अमूल्य कलाकृतियों, पांडुलिपियों, दस्तावेजों, दुर्लभ पुस्तकों, व्यक्तिगत पत्रों, सिक्कों और भारतीय मुद्रा (1961 तक कुवैत में वैध मुद्रा) के प्रदर्शन के माध्यम से भारत और कुवैत के समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित करती है।

भारतीय सामुदायिक संगठनों और भारतीय स्कूलों को प्रदर्शनी देखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

स्वैका ने कहा, ‘‘हमारे पास विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 से ज्यादा ऐसे संगठन हैं। कुवैत के स्थानीय विद्यालयों और विश्वविद्यालयों को भी सूचित किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि आयोजकों को अगले पांच दिनों तक रोज़ाना लगभग 500 आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

राजदूत ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित वस्तुओं में 150 कलाकृतियां, दुर्लभ पांडुलिपियां, फोटो, सिक्के और करेंसी नोट शामिल हैं।

यह प्रदर्शनी 20-24 मई तक जनता के लिए खुली रहेगी, जिसमें सहयोग और साझी विरासत की चिरस्थायी विरासत को रेखांकित किया गया है, जिसमें प्रारंभिक व्यापार मार्गों से लेकर राजनीति, संस्कृति और विकास में समकालीन सहयोग तक का विवरण शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\